Advertisement

Uttarakhand Election के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, जानिए क्या है प्लान 

कोरोना के बढ़ते मामलों और चुनाव आयोग की ओर से नियम लागू किए जाने के बाद पार्टियां विधानसभा चुनाव में अपनी ​डिजिटल प्रजेंस बढ़ाने में जुट गई हैं.

Latest News
Uttarakhand Election के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, जानिए क्या है प्लान 

BJP

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चुनाव आयोग की ओर से पांच राज्यों में इलेक्शन डेट्स का ऐलान होते ही आचार संहिता भी लागू हो गई है. चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक रैली आदि आयोजनों पर भी रोक लगा दी है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ज्यादातर पार्टियों ने वर्चुअल लेवल पर वोटर्स को लुभाने की कवायद शुरू कर दी है. 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले COVID-19 प्रतिबंधों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब टेक्नोलॉजी उपयोग करने का निर्णय लिया है. पार्टी ने अब अंदरूनी बैठकों, वर्चुअल रैलियों में तेजी लाने के लिए राज्य के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक आईटी विशेषज्ञ को तैनात करने का निर्णय लिया है. 

आईटी विशेषज्ञ मीटिंग्स और अन्य कार्यक्रमों के लिए तकनीकी सुविधा देंगे, पार्टी इन्हें ऑनलाइन आयोजित करेगी.  उत्तराखंड बीजेपी के महासचिव कुलदीप कुमार ने एएनआई को बताया कि पार्टी बूथ और राज्य स्तर पर सभी महत्वपूर्ण बैठकें करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कुमार ने कहा, पार्टी ने योजना बनाई है. हमारी तैयारियों के अनुसार हम एक साथ 1,000 लोगों को संबोधित कर सकते हैं. कम से कम 500 लोगों को एक इंटरेक्टिव वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर ले जाया जा सकता है. 

देहरादून में बनेगा स्टूडियो 
उन्होंने आगे कहा कि सभी वर्चुअल मीटिंग्स और कार्यक्रमों की केंद्रीय कड़ी के रूप में काम करने के लिए देहरादून में एक स्टूडियो खोला जाएगा. कुमार ने कहा, स्टूडियो एक या दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा. 

बीजेपी नेता के मुताबिक स्टूडियो में दो लोगों के बैठने के लिए एक मंच होगा. इसके अलावा, स्टूडियो में एक विशेष निर्वाचन क्षेत्र के सभी लोगों को उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजने का प्रावधान होगा. यदि पार्टी वहां एक वर्चुअल रैली आयोजित करने का प्रस्ताव करती है तो इसके जरिए लोग जुड़ सकेंगे. 

बीजेपी ने राजधानी देहरादून में वॉर रूम आईटी सेल बनाने का भी प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही पार्टी एक बार में 15 वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर सकती है. कुमार ने यह भी कहा कि इस आईटी प्रणाली से पार्टी एक दिन में 10 से अधिक विधानसभा सीटों को कवर करने में सक्षम होगी. 

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में रहने वाले राष्ट्रीय भाजपा नेताओं की रैली होगी तो देहरादून कार्यालय को दिल्ली कार्यालय से जोड़ा जाएगा जिसके बाद वे विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों को संबोधित कर सकेंगे. 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होगा जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement