Advertisement

UP Assembly Election 2022: सीएम योगी ने गोरखपुर से भरा पर्चा, Amit Shah भी रहे मौजूद

गोरखपुर शहर विधानसभा सीट बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है. यहां 1989 से बीजेपी कभी नहीं हारी है.

UP Assembly Election 2022: सीएम योगी ने गोरखपुर से भरा पर्चा, Amit Shah भी रहे मौजूद

CM Yogi with Amit Shah.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपने गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. सीएम योगी के नामांकन के दौरान खुद गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी मौजूद रहे. सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनसभा के बाद सीएम योगी कलेक्ट्रेट पहुंचे. वहीं उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है. गोरखपुर की यह विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए अभेद्य दुर्ग है. साल 1989 के बाद से आज तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज तक यहां से चुनाव नहीं हारी है. यह क्षेत्र मठ के दबदबे वाली सीट हमेशा से रही है.

Aparna Yadav का सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, लगाए Akhilesh जिंदाबाद के नारे

नामांकन से पहले क्या कर रहे थे CM Yogi?

योगी आदित्यनाथ साल 1998 से 2017 के बीच 5 बार गोरखपुर से सांसद चुने जा चुके हैं. सीएम योगी गोरक्षपीठ के महंत हैं. गोरखनाम मंदिर सीएम योगी का आवास रहा है. नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. सीएम ने अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.


 

एयरपोर्ट पर किया अमित शाह का स्वागत

सीएम योगी ने शुक्रवार को एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत भी किया. सीएम के इस कार्यक्रम में शामिल होने अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आए थे. साल 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे. वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.

नामांकन दाखिल करने के बाद क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा है कि जनसेवा के संकल्प, लोक-कल्याण की प्रतिज्ञा और अंत्योदय के प्रण की पूर्णता के लिए आज मैंने गोरखपुर (शहर) विधान सभा क्षेत्र से नामांकन किया है. आप सभी का विश्वास और समर्थन मेरी ऊर्जा व पूंजी है.
 


क्या बोले अमित शाह?

सीएम योगी का नामांकन दाखिल कराने खुद गृह मंत्री अमित शाह भी आए थे. उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से बीजेपी एक बार फिर 300 पार के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराने जा रही है.


यह भी पढ़ें-
UP Election: कांग्रेस ने जिसे टिकट दिया उसने जॉइन की सपा, बीजेपी ने नहीं दी छह बार के विधायक को तवज्जो
UP Election 2022: क्या Noida में बरकरार रहेगा भाजपा का जलवा? पंखुड़ी की एंट्री से रोचक हुआ मुकाबला

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement