चुनाव
समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा और भाजपा के राजेश्वर सिंह में काटें की टक्कर देखने को मिल रही है.
डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया का अंत होने जा रहा है. राज्य में वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है. इस बीच सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी से पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह, कांग्रेस के रुद्र दमन सिंह और आम आदमी पार्टी के रोहित श्रीवास्तव मैदान में हैं.
सामने आ रहे शुरुआती रुझानों के अनुसार, फिलहाल समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा और भाजपा के राजेश्वर सिंह में काटें की टक्कर देखने को मिल रही है.
Sarojini Nagar Vidhansabha Chunav Result Live Updates
समय- 9.10 बजे- 3,314 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के अभिषेक मिश्रा ने बनाई बढ़त, 2,208 वोटों के साथ भाजपा के राजेश्वर सिंह दूसरे नंबर पर.
समय- 04.40 बजे- 62,534 वोटों के साथ भाजपा के राजेश्वर सिंह ने बनाई बढ़त, 40,971 वोटों के साथ सपा के अभिषेक मिश्रा दूसरे नंबर पर पहुंचे.
| विजेता पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
| विजेता का नाम | स्वाति सिंह |
| निकटतम प्रतिद्वंद्वी | अनुराग उर्फ अनुराग यादव |
| पार्टी | समाजवादी पार्टी |
| हार का अंतर | 34179 |
सामाजिक समीकरण
जातिगत वोट बैंक की बात करें तो इस सीट पर दलित वोट बैंक सर्वाधिक पौने दो लाख हैं. दूसरे नंबर पर लगभग 1.5 लाख वोटर ओबीसी हैं. 50 हजार के लगभग ब्राह्मण वोटर हैं. 70 हजार क्षत्रिय वोटर और लगभग 30 हजार मुसलमान वोटर हैं.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें