Advertisement

Fazilnagar Seat Result Live: फाजिलनगर सीट से मौर्य पीछे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा आगे

Fazilnagar Seat Result Live: शुरुआती रुझान में बसपा के स्वामि प्रसाद मौर्य पीछे हो गए हैं और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा आगे हो गए हैं.

Fazilnagar Seat Result Live: फाजिलनगर सीट से मौर्य पीछे भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा आगे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया का अंत होने जा रहा है. राज्य में वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है. इस बीच फाज़िलनगर विधानसभा सीट से सामने आ रहे शुरुआती रुझानों के अनुसार, बसपा के स्वामि प्रसाद मौर्य पीछे हो गए हैं. इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने 944 मतों ने बढ़त बनाई हुई है. भारतीय जनता पार्टी से सुरेंद्र कुशवाहा,  समाजवादी पार्टी के मोहम्मद इलियास अंसारी भी मुकाबला कर रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस के मनोज सिंह भी रेस में कायम हैं.

Fazilnagar Vidhansabha Chunav Result Live Updates

समय- 8.50 बजे-  स्वामि प्रसाद मौर्य आगे

2017 का रिपोर्ट कार्ड
विजेता पार्टी  भारतीय जनता पार्टी
विजेता का नाम      गंगा सिंह कुशवाहा
प्राप्त वोट 1,02,778
निकटतम प्रतिद्वंद्वी विश्वनाथ
प्राप्त वोट       60,856
पार्टी समाजवादी पार्टी
तीसरे नंबर पर जगदीश सिंह
पार्टी बसपा
प्राप्त वोट 34,250

   
सामाजिक समीकरण
फाजिलनगर में करीब 4 लाख मतदाता हैं. इनमें से ब्राहाम्ण वोट 10 फीसदी, क्षत्रिय 7 फीसदी और वैश्य 8 फीसदी हैं. इसके अलावा करीब 8 फीसदी वोट अन्य सामान्य जातियों की हैं. यहां कुशवाहा वोट की तादाद 13 फीसदी, सैंथवार जाति के वोट 9 फीसदी, मुस्लिम मतों की संख्या 15 फीसदी है जबकि दलित जातियां 17 फीसदी हैं.

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement