Advertisement

UP Assembly Election 2022: सपा का आरोप EVM में नहीं है चुनाव चिह्न, आयोग ने कहा- गलत है सूचना

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि फर्रुखाबाद जिले के एक बूथ पर पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं दिख रहा है.

UP Assembly Election 2022: सपा का आरोप EVM में नहीं है चुनाव चिह्न, आयोग ने कहा- गलत है सूचना

UP Assembly Elections 2022 LIVE updates.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में में तीसरे चरण के तहत 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर सवाल खड़ा किया है. समाजवादी पार्टी का आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के विधान सभा 194 बूथ संख्या 38 पर ईवीएम से उनका चुनाव चिन्ह गायब है. 

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह शेयर किया है. सपा ने चुनाव आयोग से इस प्रकरण में लिखित शिकायत भी दी है. सपा की मांग है कि इस संबंध में तत्काल ऐक्शन लिया जाए.

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है, 'फर्रुखाबाद की 193 अमृतपुर विधानसभा के बूथ नंबर 38 पर ईवीएम पर साइकिल चुनाव चिन्ह नहीं है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले.'

Assembly Election 2022 Live: यूपी के तीसरे चरण में मतदान की रफ्तार धीमी, पंजाब में वोटिंग जारी, जानें अपडेट

कासगंज विधान सभा में भी दिक्कत

समाजवादी पार्टी की तरफ से एक अन्य ट्वीट किया गया है जिसमें कहा गया कि कासगंज विधानसभा 100 बूथ नंबर 321 पर रामवीर नाम के 65 वर्षीय बुजुर्ग का वोट पहले से पड़ा है चुनाव आयोग जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लें.

पुलिस ने कहा है गलत है दावा

समाजवादी पार्टी के आरोपों को प्रशासन ने गलत ठहराया है. फर्रुखाबाद पुलिस ने इन आरोपों पर कहा है कि थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कीराचन में बूथ संख्या 38 से सूचना प्राप्त हुई की चुनाव चिन्ह सपा का साइकिल पर बटन दबाने पर मशीन पर चुनाव चिन्ह दिखता नहीं है. इस सूचना पर संबंधित इंजीनियर व पीठासीन अधिकारी द्वारा बताया गया कि घटना असत्य है. एक वोटर ने यह कहा था कि प्रत्याशी का फोटो नहीं दिख रहा है लेकिन ईवीएम मशीन में प्रत्याशी का फोटो नहीं बल्कि चुनाव चिन्ह दिखता है. जांच के बाद सूचना असत्य पाई गई सुचार रूप से निष्पक्ष मतदान बूथ संख्या 38 ग्राम कीराचन में चल रहा है.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement