Advertisement

क्या बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर? CM Yogi बोले- अयोध्या, काशी के बाद कैसे छूटेगा Mathura Vrindavan

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में एक बार फिर मथुरा का मुद्दा उठा है. सीएम योगी ने मथुरा पर बयान देकर सियासत तेज कर दी है.

क्या बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर? CM Yogi बोले- अयोध्या, काशी के बाद कैसे छूटेगा Mathura Vrindavan

CM Yogi (Photo Credit- @BJP/Twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विधान सभा चुनाव (Assembly Election) में मथुरा और वृंदावन (Mathura-Vrindavan) पर सियासत शुरू हो चुकी है. यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि जब अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम का मंदिर बन रहा है और काशी में भगवान विश्वनाथ के मंदिर (Lord Vishwanath Temple) का निर्माण हो रहा है तो मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan) कैसे छूट जाएगा.

सीएम योगी के बयान से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं. मथुरा में भी मंदिर आंदोलन पर एक अरसे से बातचीत होती रही है. कृष्णजन्मभूमि से जुड़ा एक केस भी कोर्ट में लंबित है जिस पर सुनवाई हो रही है.

'थाने की चौखट पर बख्श दो की भीख मांगेंगे तमंचावादी', जब सपा पर भड़के CM Yogi

कैसे छूट जाएगा मथुरा-वृंदावन?

दरअसल मथुरा पर सियासत की शुरुआत तब हुई जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया कि भारत की अस्मिता और सनातन आस्था के मानबिंदुओं के सम्मान व अपने अतीत की गौरवशाली परंपरा की पुनर्स्थापना भाजपा का ध्येय है. अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर और काशी में भगवान विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है. फिर मथुरा-वृंदावन कैसे छूट जाएगा?

लौटाएंगे ब्रजभूमि का गौरव

सीएम योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र ब्रज धाम के धार्मिक स्थलों, प्राचीन धरोहरों व संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए ही भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया है. ब्रजमंडल के चिर-पुरातन गौरव का पुनर्स्थापन हमारा ध्येय है. बांके बिहारी लाल की जय!'

सीएम योगी ने गिनाए मथुरा में काम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए भाजपा सरकार ने निरंतर प्रयास किए हैं. आज छाता-बरसाना मार्ग पर 4-लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण होने से यहां के निवासियों का आवागमन आसान हुआ है और जाम की समस्या से मुक्ति मिली है.

मथुरा में हुए और कौन से काम?

सीएम योगी ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार ने नगरों की आत्मनिर्भरता के लिए नियोजित प्रयास किए हैं. आज यहां नगर निगम इकाइयां अपना म्युनिसिपल बांड जारी कर रही हैं. जनाकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए नगरों का सीमा-विस्तार हुआ है. बीजेपी सरकार ही है जिसने जन भावनाओं के अनुरूप मथुरा-वृंदावन को नगर निगम घोषित किया. 

यह भी पढ़ें-
UP Election: केशव प्रसाद मौर्य बोले- ना तो Akhilesh की चुनाव योजना और ना ही विमान भर पा रहा उड़ान
SP-RLD गठबंधन पर Amit Shah का तंज- सरकार बनी तो गायब हो जाएंगे जयंत, आएंगे आज़म खान

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement