Advertisement

UP Election Results 2022: अमित शाह ने किया Tweet, कहा- प्रदेश में योगी की जीत, सुशासन की जीत है

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में जीत पर दी जनता को बधाई. कहा - जनता ने योगी जी के सुशासन पर मुहर लगाई है.

UP Election Results 2022: अमित शाह ने किया Tweet, कहा- प्रदेश में योगी की जीत, सुशासन की जीत है

Home Minister Amit Shah (Photo Credit @BJP/twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. अधिकतर सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं.  उत्तर प्रदेश में भाजपा  403  विधानसभा में से 268 सीटें जीतती नजर आ रही है. ऐसे में स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने Tweet कर उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई दी है.

उन्होंने लिखा उत्तरप्रदेश में भाजपा की भव्य जीत प्रदेश के गांव, गरीब और किसानों की मोदी जी के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ को भी बधाई देते हुए लिखा कि यह जनता ने योगी जी के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है.उन्होंने यह भी लिखा कि वह इसके लिए यूपी की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हैं.

इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार हो रही बीजेपी की जीत के साल भी याद दिलाए. उन्होंने लिखा- 2014, 2017, 2019 और आज 2022 में निरंतर प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement