Advertisement

UP Election 2022: मंगलवार को BJP का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे Amit Shah

Uttar Pradesh Election: ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के लिए 15 दिसंबर को CM योगी ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे.

UP Election 2022: मंगलवार को BJP का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे Amit Shah

Image Credit- Twitter/AmitShah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र (चुनावी घोषणा पत्र) मंगलवार को जारी करेगी. संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे.

BJP के प्रदेश मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, "उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए BJP का लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार, आठ फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जारी करेंगे."

पढ़ें- 'कोविड के दौरान कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दीं', जानिए लोकसभा में PM के भाषण की 10 बड़ी बातें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है.

पढ़ें- Attack On Owaisi: गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दिया बयान, Z सुरक्षा लेने पर यह कहा

‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ पहले छह फरवरी को जारी होना था लेकिन भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन की वजह से पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया था. ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के लिए 15 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे.

पढ़ें- CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कहा- ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो आदित्यनाथ हैं

उत्तर प्रदेश नंबर-1 ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे. इसके साथ ही कॉल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement