Advertisement

Akhilesh Yadav ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, बोले- अधिकारियों के स्वीकारने पर भी नहीं हुई कार्रवाई

EVM को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर प्रशासन को दबाव में लेने का आरोप लगाया है.

Akhilesh Yadav ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, बोले- अधिकारियों के स्वीकारने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) चुनाव जीत चुकी है और अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने अपनी पार्टी (SP) की सीटें और वोट प्रतिशत बढ़ने का दावा करते हुए हार स्वीकार कर ली है लेकिन फिर भी वो लगातार EVM (Electronic Voting Machine) के मुद्दे पर हमलावर हैं और एक बार फिर उन्होंने इस बारे में ट्वीट करके प्रशासन पर निशाना साधा है और उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट तक से गुहार लगाई है.

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो में दो अधिकारियों की बातचीत सामने आई है जिसमें वो लोग ईवीएम बदलने की बात कर रहे हैं और अखिलेश यादव ने इसे ही आधार बनाते हुए एक बार फिर प्रशासन पर हमला बोला है. उन्होंने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा कि जब अधिकारी खुद कह रहे हैं कि ईवीएम बदला गया तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है.

अखिलेश ने लगाई गुहार

अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, “EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है. मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे. किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है.”

यह भी पढ़ें- UP में प्रचंड जीत के बाद आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम योगी, कैबिनेट 2.0 पर हो सकती है चर्चा!

गौरतलब है की ईवीएम को लेकर दो अधिकारियों का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ये दोनों कह रहे थे कि बिहार में यह हुआ था और यूपी में भी हो रहा है. अब यही मुद्दा अखिलेश ने फिर उठा लिया है और इसी के चलते वो बीजेपी पर प्रशासन पर दबाव बनाने और कार्रवाई रोकने के आरोप लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- UP में Congress की 387 सीटों पर जमानत जब्त, सिर्फ 2 सीटों पर जीत, क्या होगा अगला कदम?

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement