Advertisement

Assembly Election Result : जीत के बाद PM Modi के भाषण की 5 बड़ी बातें

चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की पांच महत्वपूर्ण बातें क्या रहीं ?

 Assembly Election Result : जीत के बाद PM Modi के भाषण की 5 बड़ी बातें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Election) की मतगणना हुई और परिणाम घोषित हुए.  भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में शानदार जीत हासिल की. इस अवसर पर शाम साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सम्बोधित किया. उनके सम्बोधन की पांच महत्वपूर्ण बातें ये रहीं - 

1. विधानसभा चुनाव में जीत लोकतंत्र की जीत है - उत्तरप्रदेश में भारी बहुमत से जीत के साथ-साथ गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा की अभूतपूर्व जीत को प्रधानमंत्री मोदी(Narendra Modi) ने लोकतंत्र की जीत क़रार दी. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को भाजपा की नीतियों पर भरोसा है.  विधानसभा चुनाव  के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने सरकार की नीतियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह उन नीतियों पर जनता की मुहर है.

2.  चुनाव के नतीजों में बेटियों का बड़ा योगदान - इस जीत का श्रेय महिलाओं के सर पर बांधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत बेटियों की जीत है, उनके चुनने के अधिकार की जीत है.

3. गरीबों की सेवा करता रहूंगा - गरीबों की सेवा के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे. गरीबों की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य नागरिक देश निर्माण में जुटा हुआ है.

4. युद्ध का हर देश पर असर, बढ़ रही है मंहगाई - प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध पर अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा कि इसका असर हर देश पर है. उन्होंने कहा कि जंग की वजह से मंहगाई बढ़ रही है. इस पर बात करते हुए उन्होंने देश को अधिक-अधिक से आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर दिया.  साथ ही विपक्ष पर यूक्रेन के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया.

5. देश की जनता परिवारवाद राजनीति का सूर्यास्त करेगी - प्रतिद्वंदियों पर हमला बोलते हुए प्रधानमन्त्री (Narendra Modi) ने कहा कि मेरे शब्द लिखकर रख लें देश की जनता परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त कर देगी. उन्होंने भ्रष्टाचार मिटाने की अपनी बात पर भी ज़ोर दिया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement