Advertisement

Gujarat Elections: अगर भाजपा-कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत तो किसका साथ देगी AAP?

Kejriwal से जब सवाल किया गया कि अगर गुजरात में किसी को बहुमत नहीं मिला तो वो किसके साथ जाएंगे, इसपर उन्होंने कहा कि परसों तक इंतजार कीजिए.

Gujarat Elections: अगर भाजपा-कांग्रेस को नहीं मिला बहुमत तो किसका साथ देगी AAP?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात के लिए नई पार्टी है. यह हमारा पहला चुनाव है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सोमवार शाम एग्जिट पोल जारी कर दिए गए. गुजरात के लिए जारी किए गए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया. अधिकतर एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को नाकार दिया गया. हालांकि कई एग्जिट पोल्स में AAP को ठीक-ठाक वोट प्रतिशत मिलने का अनुमान जताया गया है. मंगलवार को जब राजधानी नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से गुजरात को लेकर जारी किए गए एग्जिट पोल्स पर सवाल किए गए तो उन्होंने संतोष जताया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात के लिए नई पार्टी है. यह हमारा पहला चुनाव है. गुजरात को बीजेपी का गढ़ बताते हैं. पहली बार चुनाव लड़ रही पार्टी के लिए 15-20 प्रतिशत वोट मिलना बड़ी बात है. जब उनसे सवाल किया गया कि अगर गुजरात में किसी को बहुमत नहीं मिला तो वो किसके साथ जाएंगे, इसपर उन्होंने कहा कि परसों तक इंतजार कीजिए.

क्या कहते हैं गुजरात के एग्जिट पोल्स?
Gujarat के एग्जिट पोल्स में कहा गया है कि राज्य में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है. 'इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है. गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है.

पढ़ें- गुजरात में मोदी मैजिक, MCD में चलेगी AAP की झाड़ू, हिमाचल पर सस्पेंस बरकरार

'ABP-सी वोटर' के एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीट प्राप्त हो सकती है. कांग्रेस को 31 से 43 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है. AAP को तीन से 11 सीट मिल सकती है. 'न्यूज एक्स-जन की बात' के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि गुजरात में भाजपा को 117 से 140 सीट मिल सकती है. कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीट आ सकती है. AAP को 6-13 सीट मिलने का अनुमान है.

पढ़ें- हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल: कांग्रेस को 25, आप को 3, जानें बीजेपी का मिली कितनी सीटें

'Republic TV-पीमार्क' के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीट मिल सकती है. कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिलने का अनुमान है. AAP को 2-10 सीट मिल सकती हैं. TV9 गुजराती ने भाजपा को 125-130 सीट मिलने, कांग्रेस-राकांपा को 40-50 सीट मिलने तथा AAP को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया है.

इनपुट- भाषा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement