Advertisement

MCD Election 2022: बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानिए किन मुद्दों पर पार्टी कर रही एमसीडी की दावेदारी

MCD में 15 साल से बीजेपी जीत रही है औऱ इस बार पार्टी को कांग्रेस और आप दोनों से ही कड़ी टक्कर मिल रही है.

MCD Election 2022: बीजेपी ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, जानिए किन मुद्दों पर पार्टी कर रही एमसीडी की दावेदारी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एमसीडी इलेक्शन (MCD Election 2022) को लेकर आज सत्ताधारी BJP ने अपना घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र (BJP Sankalp Patra) जारी कर दिया है. पार्टी ने इस बार लोकलुभावने वादों की झड़ी लगा दी है. पार्टी का घोषणापत्र केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली बीजेपी प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद रमेश बिधूड़ी, हर्षवर्धन, हंस राज हंस और प्रवेश वर्मा की मौजूदगी में जारी किया गया है. 

पार्टी के संकल्प पत्र के मुख्य वादों की बात करें तो इसमें पांच रुपये में खाना, स्मार्ट स्कूल, पांचवी की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल की बात कही गई है. इसके अलावा बीजेपी ने नगर निगम की सुविधाएं मोबाइल और डिजिटल माध्यम से दिए जाने के साथ सरकार बनने पर 100 दिन के अंदर एमसीडी एप पर सभी जानकारी देने की बात कही है. पार्टी का कहना है कि 100 दिन के अंदर ही एक मोबाइल का ऐप की सुविधा शुरू की जाएगी. 

MCD Election 2022: आप नेता संदीप भारद्वाज ने की सुसाइड, टिकट नहीं मिलने पर उठाया कदम

प्रदूषण को लेकर प्लान

बीजेपी ने अपने वादों की पोटली में कहा है कि वह केंद्र सरकार की मदद से 5 सालों में दिल्ली में 7 लाख गरीबों को आवास देगी. इसके अलावा युवाओं के लिए एक लाख स्वरोजगार के अवसर बनाने के साथ ही अप्रैल 2023 से फैक्ट्री लाइसेंस समाप्त करेंगे. पार्टी का कहना है कि किसी भी काम में प्रदूषण नियंत्रण का विशेष ध्यान रखा जाएगा जिससे विकास की दौड़ में प्रदूषण का मुद्दा न छूटे.

स्कूलों का विशेष ध्यान

गौरतलब है कि दिल्ली में स्कूलों को लेकर लंबे वक्त से आम आदमी पार्टी कई दावे करती रही है. इसको लेकर बीजेपी ने भी अब आप का मुकाबला करने की तैयारी की है. बीजेपी ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी नेटवर्क लगेंगे.

Chandni Chowk Fire: भागीरथ पैलेस में लगी आग, 12 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

संकल्प पत्र को लेकर बीजेपी ने कहा है कि पांचवी की मेधावी छात्राओं को मुफ्त साइकिल दी जाएगी. इसके अलावा पांचवी के बाद उच्च शिक्षा के लिए मासिक स्कॉलरशिप मिलेगी. 2027 तक हर जोन में मल्टीलेवल पार्किंग होगी. वहीं सभी पार्कों में 1,000 छठ घाट और वाटर बॉडीज स्थापित होंगे जिससे लोगों को यमुना के झाग का सामना न करना पड़े. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement