Advertisement

Himachal Pradesh Election 2022: जाम में फंसे मंत्री अनुराग ठाकुर, नीचे उतरकर लगाया खराब बस में धक्का, देखें VIDEO

Viral Video हिमाचल प्रदेश का है और Anurag Thakur भी वहीं के रहने वाले हैं. भाजपा ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया हुआ है.

Himachal Pradesh Election 2022: जाम में फंसे मंत्री अनुराग ठाकुर, नीचे उतरकर लगाया खराब बस में धक्का, देखें VIDEO
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) मंगलवार शाम को हिमाचल प्रदेश की सड़क पर एक खराब बस में धक्का लगाते दिखाई दिए. इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया. एकतरफ जहां ठाकुर के समर्थकों ने इस काम के लिए उनकी जमकर तारीफ की है, वहीं उनके आलोचकों ने इसे चुनावी शोशेबाजी बताया है.

पढ़ें- Himachal Pradesh Assembly Election 2022: 5 साल में अमीर हुए 49 MLA, सबसे अमीर विधायक की संपत्ति 128 करोड़

चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, जाम में फंस गए

ANI के मुताबिक, यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर (Bilaspur) जिले का है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जिले में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान शाम के समय उनका काफिला जब एक जगह से गुजर रहा था तो एक बस बीच सड़क पर खराब हो गई. इससे वहां ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें अनुराग का काफिला भी फंस गया. पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जाम लगा ही रहा.

पढ़ें- Himachal Election: चुनाव से 4 दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के 26 नेताओं ने BJP का दामन थामा

कार से उतरे अनुराग और लगाने लगे बस में धक्का

बस के कारण जाम लगा देखकर अनुराग ने उसे बीच रास्ते से धकेलकर एकतरफ करने के लिए कहा. इस पर कुछ लोगों ने बस को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हट सकी. इस पर अनुराग ठाकुर खुद ही कार से नीचे उतर आए और बस में धक्का लगा रहे लोगों के साथ खुद भी इस काम में जुट गए. केंद्रीय मंत्री को बस में धक्का लगाते देखकर लोगों ने पहले वीडियो बनाई, फिर उनकी मदद के लिए साथ में लग गए. इससे बस तत्काल ही बीच सड़क से एकतरफ हो गई और ट्रैफिक जाम खुल गया.

पढ़ें- Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 बार के MLA ने थामा BJP का हाथ

हिमाचल के ही रहने वाले हैं अनुराग

अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं. वह बिलासपुर से सटे हमीरपुर (Hamirpur) जिले से ही सांसद हैं. उनके पिता प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. अनुराग ठाकुर को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल किया हुआ है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement