Advertisement

Himachal Pradesh Election: राजनाथ सिंह के सामने लगे POK वापसी के नारे, रक्षा मंत्री ने यह कहकर बढ़ाया जनता का जोश

POK का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली के दौरान उछला है जिसके बाद उन्होंने आक्रामक बयान दिया है.

Himachal Pradesh Election: राजनाथ सिंह के सामने लगे POK वापसी के नारे, रक्षा मंत्री ने यह कहकर बढ़ाया जनता का जोश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Election) के बीच राज्य में सियासी सरगर्मी भी बढ़ी हुई है. इस बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक चुनावी रैली की तो लोगों ने उनके सामने ही 'POK POK' के नारे लगा दिए. लोग इन नारों के जरिए रक्षा मंत्री से यह पूछ रहे थे कि वे पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने के लिए क्या कर रहे हैं? इस पर रक्षा मंत्री ने रैली के मंच से ही कहा है कि लोगों को धैर्य रखना होगा लेकिन यह धैर्य फायदे का ही साबित होगा. 

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के जयसिंहपुर पहुंचे राजनाथ सिंह की रैली में पीओके चाहिए के नारे लगे थे. लोगों ने रक्षा मंत्री से मांग की है कि पीओके भी अब भारत में होना चाहिए. लोगों के इस उत्साह को लेक रक्षा मंत्री ने कहा... धैर्य रखिए, धैर्य रखिए. जानकारी के मुताबिक चुनावी रैली के दौरान राजनाथ सिंह सैनिकों को लेकर बात कर रहे थे जिसके चलते वहां मौजूद लोग काफी जोश में आ गए थे. 

आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान- 'राजनीतिक हस्तक्षेप साबित होने पर दे दूंगा इस्तीफा'

कांगड़ा में राजनाथ सिंह ने रैली के दौरान कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को एम्स और छह मेडिकल कालेज मिले हैं. गरीब लोगों के आयुष्मान व हिमकेयर योजना दी गई है. उन्होंने कहा है कि हिमाचल वीरों की धरती है. रैली में अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिहं ने मेजर सोमनाथ से लेकर कैप्टन बिक्रम बतरा का जिक्र किया जिसके बाद लोग काफी भावुक हो गए थे और नतीजा यह है कि लोग पीओके की मांग करने लगे.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर कहा है कि पहले विकास के पैसे दिल्ली से नीचे पहुंचने पर केवल 14 पैसे ही पहुंचते थे, लेकिन आज डिजिटल इंडिया के तहत 100 प्रतिशत पैसा सीधा खाते में पहुंचता है. हम आज आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.

राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की आत्मनिर्भर भारत वाली पॉलिसी को लेकर कहा है कि आने वाले समय में हम सभी प्रकार के उत्पाद अपने देश में ही बनाएंगे. रक्षा के क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाया जाएगा. मेक इन इंडिया एंड मेक फ़ॉर वर्ल्ड के तहत 401 रक्षा उत्पादों को दुनिया के किसी भी देश से नहीं लिया जाएगा. अपने ही देश में ये उत्पाद बनाए जाएंगे. 

राजनीतिक दलों ने क्यों दिया अपराधियों को टिकट, अब खुद बतानी होगी वजह

आपको बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर दोनों देशों के बीच एक बड़ा विवाद है जिसके चलते आए किसी न किसी मुद्दे पर पाकिस्तानी सेना भारत में आतंकवाद बढ़ाने की कोशिश करती है लेकिन भारतीय सेना के आगे पाकिस्तानी आतंकी मुंह की खाते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement