Advertisement

Himachal Pradesh में सीएम पद की तकरार के बीच आया कांग्रेस का बयान, बताया कैसे करेगी चुनाव

हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, मुख्यमंत्री का चयन विधायक दल की बैठक में किया जाएगा. सभी की सहमति से सीएम का चुनाव किया जाएगा.

Himachal Pradesh में सीएम पद की तकरार के बीच आया कांग्रेस का बयान, बताया कैसे करेगी चुनाव
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में कांग्रेस ने बहुमत के साथ जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन इसके बाद से ही पार्टी में भारी कलह शुरू हो गई है. इसकी वजह प्रदेश का सीएम के लिए 6 दावेदारों का मैदान में आना है. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह से लेकर चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह व अन्य दिग्गज नेता शामिल है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हिमाचल प्रदेश का सीएम पार्टी कैसे चुनेगी. इसका खुलासा हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने किया ​है. 

दरअसल राजीव शुक्ला ने बताया कि जैसे ही चुने गए सभी विधायक शिमला पहुंचेंगे. इसके बाद हम कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेंगे, जिसमें प्रस्ताव पारित किया जाएगा. उन्होंने विधायकों के मतदान को लेकर स्पष्ट ​कहा कि यहां कोई विवाद नहीं है. मतदान वहां होता है कि जहां विवाद होता है. 

पढ़ें-Himachal में सीएम चेहरे पर कांग्रेस में घमासान, वीरभद्र गुट ने घेरी प्रदेश प्रभारी की कार, विधायक दल की बैठक टली

विधायक दल की बैठक के बाद लेंगे फैसला

कांग्रेस हाईकमान का कहना है कि सीएम का फैसला विधायक दल की बैठक के बाद ही लिया जाएगा. बैठक में विधायकों का पक्ष जानने के बाद ही पार्टी आलाकमान सीएम के नाम की घोषणा करेगी. नेताओं का दावा है कि पार्टी नेताओं में कोई मतभेद नहीं है. हालांकि पार्टी का घमासान खुलकर सामने आ चुका है. 

पढ़ें-Love Jihad के खिलाफ महाराष्ट्र में भी आएगा कानून, बनेगा देश का पांचवा राज्य

राज्यपाल को सौंपी विधायकों की लिस्ट

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने पार्टी ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, और भूपेंद्र हुड्डा के साथ राज्यपाल आरवी अरलेका से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल को ​विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. हालांकि इसबीच प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने कारों के काफिले को रोककर घेराव किय. उन्होंने प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की. वहीं प्रतिभा सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण विधानसभा से विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला विधायक करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement