Advertisement

Himachal Pradesh Election Result से पहले कांग्रेस ने 30 नेताओं को पार्टी से किया बाहर, जानिए क्या है वजह

पार्टी से 6 सालों के लिए इन नेताओं को किया गया है निष्कासित. पहले भी तीन दर्जन नेताओं को पार्टी से बाहर कर चुकी है कांग्रेस. 

Himachal Pradesh Election Result से पहले कांग्रेस ने 30 नेताओं को पार्टी से किया बाहर, जानिए क्या है वजह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चुनावी नतीजे आने के एक दिन पहले ही कांग्रेस ने 30 नेताओं की छुट्टी कर दी. इन नेताओं को पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इसकी वजह इनका पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना था. कांग्रेस ने 30 नेताओं की लिस्ट भी जारी कर दी है. इनमें कई नेता काफी समय से पार्टी में शामिल थे.  

कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में पार्टी के कई अच्छे नेताओं के नाम भी शामिल है. यह नेता पार्टी में काफी पुराने समय से जुड़े हुए थे. इनकी शहर और जिला लेवल पर अच्छी पहचान थी. पार्टी द्वारा निष्कासित नेताओं में संतोष डोगरा, धिरेंद्र सिंह चौहान, राम लाल नेवाली, महेश ठाकुर मैडी, सुख राम नागरिक, श्याम शर्मा, सुरेंद्र सिंह मेघता, बसंत नेवाली, हितेंद्र चौहान समेत कई बड़े नेता शामिल है. इन नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की शिकायत पर बाहर का रास्ता दिखाया गया है. पार्टी ने इन नेताओं को निष्कासित करने की वजह पार्टी विरोधी ​गतिविधियों में शामिल होना बताया था. 

पहले भी हिमाचल प्रदेश में हो चुकी है तीन दर्जन कांग्रेस

यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस ने नेताओं को निष्कासित किया हो, इस से पहले भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस तीन दर्जन से भी अधिक नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. उन पर भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement