चुनाव
Gujarat Election 2022: गुजरात में इस बार बीजेपी के सामने 27 साल की सत्ता के किलें को बचाने की कठिन चुनौती है. कांग्रेस और आप कड़ी टक्कर दे रहे हैं.
डीएनए हिंदी: गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Election 2022) का मतदान खत्म हो चुका है. दूसरे चरण में आज 93 सीटों पर वोट डाले गए हैं. अब सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो गई है. गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी, यह अहम सवाल है. इसका फैसला तो नतीजों के दिन 8 दिसंबर को होगा. इसके पहले गुजरात के लिए एग्जिट पोल के क्या रुझान हैं यह जानना भी बेहद जरूरी है क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में एग्जिट पोल्स काफी हद तक सही साबित हुए हैं. ऐसे में नतीजों से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर एग्जिट पोल्स के नतीजों में कौन आगे निकल रहा है.
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. उस दौरान पार्टी ने बीजेपी को 99 सीटों पर रोक दिया था. राहुल गांधी ने गुजरात में जमकर चुनाव प्रचार किया था. इस बार मुख्य मुकाबला त्रिकोणीय है. बीजेपी के सामने भूपेंद्र पटेल सरकार बचाने की चुनौती है. कांग्रेस ने भी यहां इस चुनाव में जमीनी स्तर पर दबे पांव काम किया है. चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि यदि पार्टी जीतती है तो पार्टी इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री बनाएगी.
गुजरात चुनाव 2022 के एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत
— DNA Hindi (@DnaHindi) December 5, 2022
पढ़िए हर लाइव अपडेट: https://t.co/qxqWbKoB9r#GujaratAssemblyPolls #ExitPoll #GujaratElections pic.twitter.com/j4neHkyUti
Exit Poll क्या और कैसे होते हैं? हिमाचल और गुजरात चुनाव नतीजों से पहले क्यों हैं अहम?
-News 18 के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. भाजपा को 117 से 140 सीट, कांग्रेस को 34-51 सीट, आप को 6 से 13 सीटें, जबकि अन्य को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान है.
AAP- 6-13 सीटें
BJP- 117 सीटें
Congress- 34-51 सीटें
Others- 1-2 सीटें
Exit Poll और Opinion Poll में क्या है अंतर, जानिए कैसे होता है सर्वे
टीवी9 ने दावा किया गया है कि गुजरात में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है. इस सर्वे में बीजेपी को 128 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं. आम आदमी पार्टी को 3-4 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, अन्य के खाते में भी 5-7 सीटें जा सकती हैं.
AAP- 3-4 सीटें
BJP- 128 सीटें
Congress- 45 सीटें
Others- 5-7 सीटें
डीयू के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी के पहले एग्जिट पोल में बीजेपी को बंपर जीत मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 167 पर भाजपा जीत सकती है. वहीं, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है.
BJP- 167 सीटें
Congress- 4 सीटें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने गुजरात में बीजेपी की जीत दिखाने वाले एग्जिट पोल्स के नतीजों को लेकर कहा कि कई बार एग्जिट पोल से अलग नतीजे आते हैं. मैं नहीं मानता कांग्रेस को जो सीटें पोल में दी हैं वो सही हैं. गुजरात में बीजेपी को हटाने के लिए गठबंधन भी करेंगे. जरूरत पड़ी तो इसके लिए आप के साथ भी जाएंगे.
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अपने सर्वे के एग्जिट पोल में बताया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं. वहीं यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है. वहीं अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं.
BJP- 128 -148 सीटें
Congress- 30-42 सीटें
AAP- 2-10 सीटें
Others- 3 सीटें
Gujarat Elections: हार्दिक पटेल का पहला चुनाव, पत्नी किंजल ने बताया वीरमगाम में कैसा है माहौल
इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल की बात करें तो गुजरात में बीजेपी 117 से 140 सीटें जीत सकती है. वहीं कांग्रेस को वहां 34 से 51 सीटें मिल सकती है. वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं. ऐसे में एग्जिट पोल सीदे तौर पर बीजेपी की तरफ से क्लीन स्वीप जीत की बात कर रहा है.
BJP- 117-140 सीटें
Congress- 34-51 सीटें
AAP- 6-13 सीटें
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.