चुनाव
Gujarat Election Exit Poll Results: गुजरात में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है.
डीएनए हिंदी: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) के दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान होने के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार हैं. इस बीच आए एग्जिट पोल्स (Gujarat Exit Poll Results) ने बीजेपी को एक बड़ी राहत दी है क्योंकि लगभग सभी एग्जिट पोल्स राज्य में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं. पार्टी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिकॉर्ड वोट प्रतिशत हासिल करने के साथ ही एग्जिट पोल्स में औसतन 130 सीटों तक जा रही है जो कि बीजेपी की प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है. सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही विपक्षी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है. वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता तो खुल रहा है लेकिन सत्ता में आने के अरविंद केजरीवाल का दावा भी हवा-हवाई साबित होता दिख रहा है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा किया गया सर्वे बता रहा है कि राज्य में बीजेपी करीब 167 सीटें तक जीत सकती है जो कि एक ऐतिहासिक अनुमान हो सकता है. इसके अलावा इस सर्वे का कहना है कि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की स्थिति राज्य में बेहद खराब होने वाली है. अनुमान है कि कांग्रेस को करीब 4 सीटें जीत सकती है. यदि यह सर्वे सच होता है तो यह बीजेपी के लिए अब तक की सबसे ऐतिहासिक जीत हो सकती है क्योंकि पार्टी गुजरात में कभी इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई है.
गुजरात एग्जिट पोल LIVE: BJP को एग्जिट पोल दे रहा बहुमत, कांग्रेस और AAP को लगा झटका!
गुजरात चुनाव 2022 के एग्जिट पोल में बीजेपी को प्रचंड बहुमत
— DNA Hindi (@DnaHindi) December 5, 2022
पढ़िए हर लाइव अपडेट: https://t.co/qxqWbKoB9r#GujaratAssemblyPolls #ExitPoll #GujaratElections pic.twitter.com/j4neHkyUti
गुजरात के 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ 2017 में जमकर प्रचार किया था. इसके चलते पीएम मोदी को खूब मेहनत करनी पड़ी थी. ऐसे में बीजेपी केवल 99 सीटों पर सिमट गई थी और कांग्रेस ने 77 का आंकड़ा छू लिया था. पार्टी का यह 22 साल का सबसे खराब प्रदर्शन था.
हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल LIVE: कांग्रेस को 25, आप को 3, जानें बीजेपी का मिली कितनी सीटें
बीजेपी ने गुजरात में नरेंद्र मोदी के आने के बाद 127 सीटों का आंकड़ा छुआ. पार्टी को 2002 में ऐतिहासिक बहुमत हासिल हुआ था. यह ऐसा वक्त था जब गुजरात दंगों के कारण राज्य में ध्रुवीकरण हावी था. ऐसे में कांग्रेस यहां हाशिए पर चली गई थी. ऐसे में बीजेपी इसके बाद 2007, 2012 और 2017 में भी कम सीटें ही लेकर आई थीं. इसके चलते बीजेपी को अपने अभेद्य किले के दरकने का डर सताने लगा था. ऐसे में बीजेपी ने इस बार इस चुनाव में पूरी ताकत लगा दी थी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.