Advertisement

Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 बार के MLA ने थामा BJP का हाथ

Congress की स्थिति पहले ही गुजरात में काफी खराब है और इस बार यहां आम आदमी पार्टी के चलते यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है.

Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 बार के MLA ने थामा BJP का हाथ
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Election 2022) को लेकर बिगुल बज चुका है और इस बार यहां कांग्रेस और बीजेपी (Congress vs BJP) के बीच की लड़ाई में कांग्रेस फिलहाल तो मामले से आउट दिख रही है. कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी ने ले ली है. आप यहां बीजेपी को कड़ी टक्कर (BJP vs AAP) दे रही है और कांग्रेस की बात करने वाले लोगों की संख्या कम ही हो गई है. इस बीच आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका उसके अपने विधायक से ही लगा है क्योंकि कांग्रेस के 10 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा (MLA Mohan Singh Rathwa) ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

मोहन सिंह राठवा ने आज सबसे पहले कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर को अपना इस्तीफा भेजा और पिर इसके बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली. मोहन सिंह को राज्य की राजनीति में आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाला बड़ा नेता माना जाता है. इसके चलते यह माना जा रहा है कि उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को आदिवासी और पिछडे वोटरों के लिहाज से एक बड़ा झटका लग सकता है. आपको बता दें कि वे नहीं चाहते थे कि इस बार उन्हें टिकट मिले बल्कि वे अपने बेटे को टिकट दिलाने की कोशिशों में जुटे हुए थे लेकिन कांग्रेस इस पर अपनी स्थिति साफ नहीं कर सकी. 

हिमाचल प्रदेश चुनाव: 5 साल में अमीर हुए 49 MLA, सबसे अमीर विधायक की संपत्ति 128 करोड़

सांसद के बेटे को भी चाहिए थे टिकट 

मोहन सिंह की विधानसभा सीट को लेकर टकराव यह था कि यहां कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नारन राठवा ने भी अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की थी. ऐसे में यह माना जा रहा था कि इस सीट पर टकराव बढ़ता है तो कांग्रेस इस सीट से किसी तीसरे ही शख्स को ही टिकट दे सकती है. ऐसे में मोहन सिंह राठवा ने अब इस मुद्दे पर कांग्रेस को ही बड़ा झटका दिया है. भाजपा में शामिल होने के बाद मोहन सिंह ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार द्वारा राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में किए गए कार्य से काफी संतुष्ट हैं जिसके चलते वे बीजेपी में चले गए हैं. 

कांग्रेस का ट्विटर हैंडल नहीं होगा ब्लॉक, हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर लगाई रोक

चुनाव न लड़ने का किया था ऐलान

आपको बता दें कि इस साल जून में मोहन सिंह राठवा ने एक पत्र के माध्यम से ऐलान कर दिया था कि वे अब 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा था कि वे अब इस विधानसभा चुनाव से युवाओं को पार्टी में अधिक वरीयता देना चाहते हैं. आपको बता दें कि मोहन सिंह राठवा गुजरात की छोटा उदयपुर विधासनभा सीट से चुनाव जीतकर सबसे ज्यादा बार विधानसभा भवन पहुंचे हैं. इसके चलते उन्होंने छोटा उदयपुर के मतदाताओं के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया था और अपने बेटे को समर्थन देने की बात कही थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement