Advertisement

Gujarat Election: केजरीवाल ने गुजराती में जारी किया वीडियो मैसेज, राज्य के लोगों से किए ये वादे

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से बिजली फ्री करने, अच्छे स्कूल बनाने, नए अस्ताल बनाने और रोजगार की व्यवस्था करने का वादा किया है.

Gujarat Election: केजरीवाल ने गुजराती में जारी किया वीडियो मैसेज, राज्य के लोगों से किए ये वादे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात चुनाव के ऐलान के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों के लिए वीडियो संदेश जारी किया है. केजरीवाल का यह संदेश गुजराती भाषा में ही है. इस वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल खुद को गुजरातवासियों की भाई बता रहे हैं. केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से वादा किया है कि वो उनके हित में काम करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने गुजराती भाषा के इस वीडियो में राज्य के लोगों से बिजली फ्री करने, अच्छे स्कूल बनाने, नए अस्ताल बनाने और रोजगार की व्यवस्था करने का वादा किया है. उन्होंने वीडियो के जरिए गुजरात के लोगों से कहा, "नमस्कार! कैसे हो, आपने मुझे अपने परिवार का हिस्सा माना है. अपने परिवार का हिस्सा माना है न. मुझे प्यार करने के लिए बहुत-बहुत आभार. मैंने आपको वचन दिया था कि आपका भाई बनकर आपके परिवार की जिम्मेदारी संभालूंगा."

पढ़ें- गुजरात के Tribal इलाकों में जोर लगा रहे पीएम नरेंद्र मोदी, समझिए क्यों अहम हैं जनजातीय वोटर्स

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आपकी बिजली फ्री कर दी जाएगी. आपके बच्चों के लिए शानदार स्कूल बनाए जाएंगे. आपके परिवार के लिए शानदार अस्पताल बनाए जाएंगे. आपके बच्चों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी. आपको अयोध्या में श्रीराम चंद्र के दर्शन करवाए जाएंगे. बस एक बार एक मौका AAP को दीजिए. जीवन भर आपका भाई बनकर रहूंगा."
 

पढ़ें-  गुजरात में 2 चरणों में वोटिंग, नतीजे हिमाचल के साथ 8 दिसंबर को आएंगे

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement