चुनाव
MCD Election Counting Live: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए हुए चुनावों के बाद आज रिजल्ट जारी कर दिए गए. आम आदमी पार्टी ने यह चुनाव जीत लिया.
डीएनए हिंदी: दिल्ली नगर निगम चुनाव का रिजल्ट जारी हो चुका है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम से भाजपा को बाहर कर दिया है. आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम में 130 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है. दिल्ली की जनता ने भाजपा को 104 सीटें दी हैं. कांग्रेस पार्टी महज 9 सीटें जीत सकी है. नगर निगम के चुनाव में 3 निर्दलीय भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है. एमसीडी चुनाव में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं इस जीत के लिए दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं और उन्हें बदलाव के लिए धन्यवाद करता हूं."
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
राघव चड्ढा ने बीजेपी पर कसा तंज, #MCDElections2022 में #AAP चल रही है आगे
— DNA Hindi (@DnaHindi) December 7, 2022
पढ़िए लाइव अपडेट: https://t.co/8rcBdCB0Jl#MCDElections #MCDResults #Delhi #BJP @raghav_chadha pic.twitter.com/7WIfBHlCgf
अब तक चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए एमसीडी चुनाव के आधिकारिक नतीजों में 23 सीटों पर जीत-हार का मार्जिन 500 से भी कम
आप और भाजपा के उम्मीदवारों ने 11-11 सीटों पर 500 से कम वोटों से जीत दर्ज की
कांग्रेस का 1 उम्मीदवार 500 से कम वोट से जीता
MCD चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार बने चांदनी महल से AAP प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल. 17 हज़ार से ज्यादा वोटो के अंतर से की जीत दर्ज की. सबसे कम वोटो के अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार बने चित्तरंजन पार्क वार्ड के AAP उम्मीदवार आशु ठाकुर. 44 वोटों के अंतर से की जीत दर्ज की.
#AAP सांसद संजय सिंह ने अपनी सरकार की तारीफ, #MCDElections2022 में जीत का भरोसा
— DNA Hindi (@DnaHindi) December 7, 2022
पढ़िए लाइव अपडेट: https://t.co/8rcBdCiRvd#MCDElections #MCDResults #Delhi #BJP @SanjayAzadSln pic.twitter.com/UCbPzn3vug
चुनाव आयोग के अनुसार, आम आदमी पार्टी 131 सीटों पर आगे है. इन सीटों में वह 107 जीतें सकती है. भाजपा 106 सीटों पर आगे है. इन सीटों में वह 85 सीटें जीत चुकी है. कांग्रेस पार्टी 8 सीटों पर आगे है. इन सीटों वह 5 सीटें जीत चुकी है. एक सीट पर AIMIM उम्मीदवार आगे है. निर्दलीय प्रत्याशी 4 सीटों पर आगे हैं.
सत्येंद्र जैन शकुरबस्ती विधानसभा से विधायक हैं. उनकी विधानसभा में 3 नगर निगम वार्ड आते हैं- सरस्वती विहार, पश्चिम विहार और रानी बाग. इन तीनों ही नगर निगम वार्डों में इसबार भाजपा का कमल खिला है.
MCD Elections: 89 सीटें जीती आम आदमी पार्टी, 47 पर आगे । भाजपा जीती 69 सीटें, 32 सीटों पर आगे । कांग्रेस 4 सीटें जीती, 5 पर आगे.
Arvind Kejriwal uprooted 15-yr-long Congress rule in Delhi & now the 15-yr-long (BJP)rule in MCD. It shows people of Delhi don't like politics of hatred, they vote for schools, hospitals, electricity, cleanliness & infrastructure: Punjab CM Bhagwant Mann#DelhiMCDElectionResults pic.twitter.com/WxUV9PUI3G
— ANI (@ANI) December 7, 2022
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 15 साल लंबे कांग्रेस शासन और अब एमसीडी में 15 साल लंबे (भाजपा) शासन को उखाड़ फेंका. इससे पता चलता है कि दिल्ली के लोगों को नफरत की राजनीति पसंद नहीं है. वे स्कूलों, अस्पतालों, बिजली, सफाई और बुनियादी ढांचे के लिए वोट करते हैं- पंजाब के सीएम भगवंत मान
Arvind Kejriwal uprooted 15-yr-long Congress rule in Delhi & now the 15-yr-long (BJP)rule in MCD. It shows people of Delhi don't like politics of hatred, they vote for schools, hospitals, electricity, cleanliness & infrastructure: Punjab CM Bhagwant Mann#DelhiMCDElectionResults pic.twitter.com/WxUV9PUI3G
— ANI (@ANI) December 7, 2022
#DelhiMCDPolls | Latest official trends show BJP leading on 110 seats, AAP on 100, Congress on 9, Independent 3 & NCP on 1.
— ANI (@ANI) December 7, 2022
Counting is underway for 250 wards. pic.twitter.com/UhoqKCjAS3
दोपहर 12 बजे तक #MCDElections2022 में आम आदमी पार्टी सबसे आगे, बताइए कौन मारेगा बाज़ी?
— DNA Hindi (@DnaHindi) December 7, 2022
पढ़िए लाइव अपडेट: https://t.co/8rcBdCiRvd#MCDElections #MCDResults #Delhi #Aap #BJP pic.twitter.com/Kd71fL0Zg7
कादीपुर वार्ड नम्बर 7 AAP प्रत्याशी मुनेश राहुल शर्मा करीब 1200 वोट से जीतीं.
वार्ड नंबर 8 मुकुंदपुर से भाजपा के प्रत्याशी गुलाब सिंह राठौर आम आदमी पार्टी के अजय शर्मा से करीब 580 वोट से जीते.
संतनगर वार्ड नम्बर 9 से AAP प्रत्याशी रूबी रावत जीतीं.
झड़ौदा वार्ड नम्बर 10 से AAP प्रत्याशी गगनदीप चौधरी 2200 वोट से आगे.
BJP बोली- गलत साबित होंगे EXIT Polls
दिल्ली भाजपा के महासचिव दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल को गलत साबित होंगे और भाजपा एमसीडी पर शासन करने के लिए वापस लौटेगी. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अभी सर्वे की भविष्यवाणियों के आगे झुकना जल्दबाजी होगी.
MCD Election: एग्जिट पोल्स के अपने पक्ष में होने से AAP उत्साहित है. AAP के दुर्गेश पाठक ने यहा दावा किया कि उनकी पार्टी एग्जिट पोल के अनुमानों से बेहतर नतीजों की उम्मीद कर रही है. उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल यह भी दिखाते हैं कि लोगों ने आप के खिलाफ भाजपा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है और अच्छे काम के लिए वोट दिया है.