Advertisement

Assembly Election Result : आज सिद्धू और कांग्रेस को हराने वाले भगवंत मान की क़िस्मत कभी सिद्धू के हाथों में थी

पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद कई तरह के मीम चल रहे हैं. एक वायरल वीडियो में भगवंत सिद्धू के सामने कॉमेडी करते नज़र आ रहे हैं.

Assembly Election Result : आज सिद्धू और कांग्रेस को हराने वाले भगवंत मान की क़िस्मत कभी सिद्धू के हाथों में थी
Add DNA as a Preferred Source

 डीएनए हिंदी : आम आदमी पार्टी पंजाब जीत चुकी है. प्रदेश में पार्टी के नेता भगवंत मान(Bhagwant Mann) भावी मुख्यमंत्री के तौर पर देखे जा रहे हैं.  भगवंत मान राजनेता ही नहीं एक सफ़ल कॉमेडियन और अभिनेता भी रहे हैं. उनकी जीत ने कई तरह के मीम और चुटकुलों को भी जन्म दिया है. उन्होंने 2006 में कॉमेडी के रियलिटी शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज में हिस्सा लिया था. इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू जज थे. 

सिद्दू के सामने राजनीति पर जोक मारा था भगवंत मान ने 
ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चैलेंज के वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान(Bhagwant Mann) ने राजनीति और गवर्नमेंट पर जोक मारा है. भगवंत मज़ाकिया अंदाज़ में कहते नज़र आ रहे हैं कि राजनीति मतलब राज करने की नीति वहीं गवर्नमेंट को गौरमिंट कहते हुए वे मज़ाक   करते हैं कि गौरमिंट वह होती है जो गौर से देखने के बाद मिनट भर में भूल जाती है. नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत के इस जोक पर ख़ूब ठहाके मारते नज़र आते हैं. 

16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे Bhagwant Mann

नवजोत सिंह हार गए हैं पंजाब विधानसभा चुनाव 
पंजाब में विधानसभा चुनाव(Punjab Assembly Election) में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. नवजोत सिंह सिद्धू जो पहले भाजपाई नेता हुआ करते थे, इस बार कांग्रेस की ओर से मैदान में थे. वे वर्तमान में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष हैं. हार  के बाद पंजाब के लोगों को सम्बोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बहुत अच्छा फ़ैसला लिया, वे परिवर्तन चाहते थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement