Advertisement

UP Election Results 2022: शुरुआती रुझानों में SP दे रही है भाजपा को कड़ी टक्कर

अभी तक के रुझानों में समाजवादी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. 

UP Election Results 2022: शुरुआती रुझानों में  SP दे रही है भाजपा को कड़ी टक्कर

Akhilesh Yadav . (File Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे साफ होने में बस कुछ ही देर का समय बाकी है. अब यहां योगी आदित्यनाथ का राज रहेगा या अखिलेश यादव की वापसी होगी? बसपा औऱ कांग्रेस कहां तक का सफर तय कर पाएंगी? इन सभी सवालों के जवाब भी कुछ ही घंटों बाद मिलने शुरू हो जाएंगे.

सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. 403 विधानसभा  सीटों पर काउंटिंग जारी है.अभी तक के रुझानों में समाजवादी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. 

समाजवादी पार्टी अभी 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बसपा 2 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. इसके अलावा रामपुर सीट से आजम खान और कैराना से नाहिद हसन आगे चल रहे हैं. 

 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement