Advertisement

कॉमेडियन Zelenskyy ने जीता दुनिया का दिल, भगवंत मान ने जीता पंजाब का दिल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री दोनों कॉमेडियन रहे हैं. जानिए दोनों में क्या है एक जैसा.

कॉमेडियन Zelenskyy ने जीता दुनिया का दिल, भगवंत मान ने जीता पंजाब का दिल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : विधानसभा  चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है.  पंजाब में आम आदमी पार्टी लैंड स्लाइड विक्ट्री की ओर आगे बढ़ रही है. भगवंत मान को मुख्यमंत्री के तौर पर देखा जा रहा है. क्या आप जानते हैं भगवंत मान एक सफ़ल कॉमेडियन रह चुके हैं. संयोग ही है कि इस वक़्त दुनिया में एक और नेता बेहद चर्चा में हैं, वे भी कॉमेडियन रह चुके हैं. बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) की हो रही है. आइए देखते हैं, क्या है समानता दोनों नेताओं के बीच ? 

कॉमेडी का अच्छा करियर रहा है भगवंत मान  और ज़ेलेन्स्की का - राजनीति में आने से पहले भगवंत मान कॉमेडियन और अभिनेता थे. उनके मुरीदों की कमी नहीं थी.  ठीक भगवंत मान की तरह ज़ेलेन्स्की का भी बेहद शानदार एक्टिंग और कॉमेडी करियर था. ज़ेलेन्स्की(Volodymyr Zelenskyy) को यूक्रेन का नंबर वन कॉमेडियन माना जाता था.  

अंडरडॉग  रहे हैं दोनों नेता - ज़ेलेन्स्की और भगवंत मान(Bhagwant Mann) दोनों को अपने आप  को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. उन्हें पहले मुख्य नेता के तौर पर नहीं देखा गया था.  राजनीति में गंभीर जगह पाने के लिए भगवंत मान और ज़ेलेन्स्की ने कड़ी मशक्कत की है. 

भ्रष्टाचार के विरुद्ध रही है दोनों की राजनैतिक विचारधारा  - भगवंत मान (Bhagwant Mann) आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं. यह पार्टी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ गठित हुई थी. भगवंत मान के चुनावी एजेंडे में भ्रष्टाचार का विरोध प्रमुख रहा है. ज़ेलेन्स्की ने भी चुनाव भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ही जीता था. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement