Advertisement

UP Election 2022: क्या इस बार अतरौली सीट तक पहुंचेगी साइकिल, BJP की पकड़ रही है मजबूत

अतरौली विधानसभा सीट अलीगढ़ जिले की वीआईपी सीट मानी जाती है. यहां काफी समय तक कल्याण सिंह विधायक रहे हैं. मौजूदा समय में उनके नाती यहां विधायक हैं.

UP Election 2022: क्या इस बार अतरौली सीट तक पहुंचेगी साइकिल, BJP की पकड़ रही है मजबूत

Atrauli

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अतरौली, अलीगढ़ जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है. यहां सन् 1952 में पहली बार चुनाव हुए थे. पहले चुनावों में जहां कांग्रेस ने यहां अपना परचम लहराया था. वहीं बीते तीन विधानसभा चुनावों से भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी  के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. जानते हैं क्या है इस सीट का गणित, कौन हैं इस बार उम्मीदवार और क्या रहे हैं पुराने नतीजे-

क्या रहे हैं पुराने नतीजे
साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. बीजेपी के संदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी के 
वीरेश यादव को 50, 967 वोटों से हराया था. तीसरे नंबर पर रहे थे बहुजन समाज पार्टी के नेता इलियास चौधरी. 

कल्याण सिंह भी रहे हैं विधायक
1967 से 1977 तक यहां बीजेपी का जो परचम लहराया था, उस दौरान कल्याण सिंह ही इस जीत के मुखिया बने थे. इसके बाद  सन् 1985 से 2007 तक भी कल्याण सिंह ही अतरौली से विधायक रहे. अलीगढ़ में कल्याण सिंह को आज भी उनके किए गए कार्यों के लिए याद किया जाता है. इस सीट के मौजूदा विधायक संदीप सिंह कल्याण सिंह के ही नाती हैं. 

Ghaziabad Election: बीजेपी का गढ़ है गाजियाबाद! पिछली बार जीतीं सभी पांचों विधानसभा सीटें

इस साल क्या हैं नए समीकरण
इस साल भी बीजेपी के संदीप सिंह और समाजवादी पार्टी के वीरेश यादव के बीच इस सीट पर कड़ा मुकाबला होगा. वहीं कांग्रेस ने इस टक्कर में धर्मेंद्र कुमार को उतारा है तो बहुजन समाज पार्टी ने ओमवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है. 

UP Elections: रिकॉर्ड बनाने के लिए चुनाव लड़ रहा है BJP का यह नेता, क्षेत्र में खुद की जाति के सिर्फ 1% वोट

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement